मेस्सी और 17 वर्षीय मेहमेती ने दिखाया जलवा

Ads

मेस्सी और 17 वर्षीय मेहमेती ने दिखाया जलवा

  •  
  • Publish Date - April 12, 2026 / 09:46 AM IST,
    Updated On - April 12, 2026 / 09:46 AM IST

मियामी, 12 अप्रैल (एपी) स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी ने आठ अप्रैल, 2009 को जब बार्सिलोना के लिए चैंपियंस लीग मैच में दो गोल किए थे, उसके दो दिन पहले एड्री मेहमेती का जन्म हुआ था।

इसके 17 साल बाद मेजर सॉकर लीग (एमएलएस) में शनिवार की रात को जब यह दोनों आमने सामने थे तो गजब का नजारा देखने को मिला। इन दोनों ने अपनी टीमों की तरफ से मैच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मेस्सी ने दूसरे हाफ में जर्मन बर्तेरामे के गोल में मदद की, जिससे इंटर मियामी ने अपने नए स्टेडियम में पहली बार बढ़त हासिल की। मेहमेती ने 77वें मिनट में एमएलएस में अपना पहला गोल किया जिससे न्यूयॉर्क रेड बुल्स ने मौजूदा एमएलएस कप चैंपियन इंटर मियामी को 2-2 से ड्रॉ पर रोक दिया।

इंटर मियामी के लिए माटेओ सिल्वेटी ने भी गोल किया, जबकि रेड बुल्स की तरफ से पहला गोल जॉर्ज रुवाल्काबा ने किया था।

एपी

पंत

पंत