Jitu Patwari Surrenders: PCC चीफ जीतू पटवारी ने किया सरेंडर, इस मामले में कोर्ट ने जारी किया था वारंट, 2024 में दर्ज हुई थी FIR

चीफ जीतू पटवारी ने किया सरेंडर, इस मामले में कोर्ट ने जारी किया था वारंट, Congress President Jitu Patwari surrenders in MP-MLA court

Jitu Patwari Surrenders: PCC चीफ जीतू पटवारी ने किया सरेंडर, इस मामले में कोर्ट ने जारी किया था वारंट, 2024 में दर्ज हुई थी FIR
Modified Date: July 21, 2026 / 12:08 am IST
Published Date: July 20, 2026 8:46 pm IST

ग्वालियर। Jitu Patwari Surrenders: मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शुक्रवार को ग्वालियर स्थित विशेष सांसद-विधायक (MP-MLA) कोर्ट में आत्मसमर्पण (सरेंडर) कर दिया। अदालत ने उन्हें 25 रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी। इससे पहले अदालत ने उनकी अनुपस्थिति पर वारंट जारी किया था।

यह मामला लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान दिए गए एक बयान से जुड़ा है। आरोप है कि चुनाव प्रचार के दौरान जीतू पटवारी ने सार्वजनिक सभा में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रत्याशी देवाशीष जरारिया पर भाजपा से साठगांठ का आरोप लगाया था। इस संबंध में 4 मई 2024 को भिंड जिले के उमरी थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। मामले की सुनवाई के दौरान MP-MLA कोर्ट ने जीतू पटवारी को 16 जनवरी 2026 को अदालत में पेश होने का नोटिस जारी किया था, लेकिन वे निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद अदालत ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया।

अदालत ने मामले में भिंड के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को निर्देश दिए थे कि 27 जुलाई तक हर हाल में जीतू पटवारी की अदालत में मौजूदगी सुनिश्चित की जाए। इसी क्रम में शुक्रवार को पटवारी ने स्वयं अदालत में उपस्थित होकर सरेंडर किया। सुनवाई के दौरान अदालत ने उन्हें 25 रुपये के निजी मुचलके पर जमानत प्रदान कर दी। मामले की आगे की सुनवाई नियत तिथि पर की जाएगी।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।