मेसी, एम्बापे और बेंजेमा फीफा के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार की दौड़ में

Ads

मेसी, एम्बापे और बेंजेमा फीफा के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार की दौड़ में

  •  
  • Publish Date - February 10, 2023 / 10:18 PM IST,
    Updated On - February 10, 2023 / 10:18 PM IST

ज्यूरिख, 10 फरवरी (एपी) अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल का संचालन करने वाली संस्था फीफा के साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार के लिए एक बार फिर लियोनेल मेसी और कीलियान एम्बापे के बीच मुकाबला होगा।

अर्जेंटीना के विश्व कप विजेता कप्तान और फ्रांस के सुपरस्टार फॉरवर्ड ने कतर में विश्व कप फाइनल में अपनी टीमों के लिए दमदार प्रदर्शन करने के आठ सप्ताह बाद शुक्रवार को फीफा द्वारा घोषित तीन खिलाड़ियों की सूची में जगह बनायी।

इस सूची में तीसरा नाम करीम बेंजेमा का है।  फीफा के 211 सदस्य देशों में से प्रत्येक में राष्ट्रीय टीम के कप्तानों और कोचों के साथ-साथ चयनित पत्रकारों के एक वैश्विक पैनल द्वारा मतदान से इन तीन खिलाड़ियों को चुना गया। इस मतदान में प्रशंसकों ने भी ऑनलाइन भाग लिया।

सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी के पुरस्कार की दौड़ में इंग्लैंड की बेथ मीड, अमेरिका की एलेक्स मॉर्गन और स्पेन की एलेक्सिया पुटेलस को एक अलग वैश्विक मतदान पैनल द्वारा चुना गया था।

विजेताओं की घोषणा पेरिस में 27 फरवरी को होने वाले समारोह में की जाएगी।

एपी आनन्द पंत

पंत