इंटर मियामी के लिये लगातार दूसरे मैच में मेस्सी के दो गोल

इंटर मियामी के लिये लगातार दूसरे मैच में मेस्सी के दो गोल

इंटर मियामी के लिये लगातार दूसरे मैच में मेस्सी के दो गोल
Modified Date: August 3, 2023 / 10:44 am IST
Published Date: August 3, 2023 10:44 am IST

फोर्ट लॉडरडेल (फ्लोरिडा), तीन अगस्त ( एपी) अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी ने इंटर मियामी के लिये लगातार दूसरे मैच में दो गोल किये हालांकि ओरलैंडो सिटी के खिलाफ लीग्स कप के मैच में आंधी तूफान ने खलल डाला ।

मेस्सी ने सातवें और 72वें मिनट में गोल किये । खराब मौसम के कारण मैच 95 मिनट विलंब से शुरू हुआ । मियामी ने 3 . 1 की बढत बना ली थी ।

मेस्सी ने एमएलसी क्लब से जुड़ने के बाद क्रूज एजुल के खिलाफ एक और अटलांटा युनाइटेड के खिलाफ दो गोल दागे हैं ।

एपी मोना

मोना


लेखक के बारे में