एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने पहली तिमाही में 385.93 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया

Ads

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने पहली तिमाही में 385.93 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया

  •  
  • Publish Date - August 3, 2026 / 05:26 PM IST,
    Updated On - August 3, 2026 / 05:26 PM IST

नयी दिल्ली, तीन अगस्त (भाषा) कृषि और निर्माण उपकरण बनाने वाली प्रमुख कंपनी एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ने सोमवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 385.93 करोड़ रुपये रहा है।

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ने शेयर बाजार को यह जानकारी दी। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1,397.1 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में बंद किए गए परिचालन से कंपनी का शुद्ध लाभ 1,027.63 करोड़ रुपये था।

ऐसे में बंद किए गए परिचालन सहित वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के साथ सीधे तौर पर तुलना योग्य नहीं है।

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ने कहा कि पहली तिमाही में एकीकृत परिचालन राजस्व 3,207.55 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी अवधि में 2,500.05 करोड़ रुपये था।

पहली तिमाही में ट्रैक्टर की बिक्री की मात्रा 36,862 इकाई रही, जो एक साल पहले इसी तिमाही के 30,581 इकाई की तुलना में 20.5 प्रतिशत अधिक है।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय