मुंबई सिटी एफसी ने गोलकीपर लाचेंपा से करार किया

Ads

मुंबई सिटी एफसी ने गोलकीपर लाचेंपा से करार किया

  •  
  • Publish Date - October 23, 2020 / 09:01 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

मुंबई, 23 अक्टूबर (भाषा) इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम मुंबई सिटी एफसी ने आगामी सत्र के लिये युवा गोलकीपर फुर्बा लाचेंपा को अनुबंधित किया है।

इस 22 वर्षीय खिलाड़ी ने मुंबई के साथ 2024 तक करार किया है।

शिलांग लाजोंग एफसी अकादमी से फुटबॉल की बारीकियां सीखने वाले लाचेंपा ने 2015 में मेघालय के इस क्लब के साथ पेशेवर करार किया था।

सिक्किम के रहने वाले लाचेंपा ने शिलांग की तरफ से चार सत्र में 24 मैच खेले। इसके बाद वह 2019 में आई लीग क्लब रीयल कश्मीर से जुड़ गये थे।

भाषा पंत नमिता

नमिता