मुनरो ने इस्लामाबाद यूनाईटेड को 10 विकेट से जीत दिलायी

मुनरो ने इस्लामाबाद यूनाईटेड को 10 विकेट से जीत दिलायी

मुनरो ने इस्लामाबाद यूनाईटेड को 10 विकेट से जीत दिलायी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: June 12, 2021 6:43 am IST

अबुधाबी, 12 जून (एपी) न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज कोलिन मुनरो की महज 36 गेंद में नाबाद 90 रन की पारी की मदद से इस्लामाबाद यूनाईटेड ने पाकिस्तान सुपर लीग में क्वेटा ग्लैडिएटर्स को 10 विकेट से रौंद दिया।

मुनरो ने अपनी पारी के दौरान 12 चौके और पांच छक्के लगाये। उन्हें इस्लामाबाद में जन्में आस्ट्रेलियाई उस्मान ख्वाजा का अच्छा साथ मिला जिन्होंने नाबाद 41 रन बनाये।

क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम 133 रन पर सिमट गयी थी। इस्लामाबाद यूनाईटेड ने इस लक्ष्य का पीछा करते हुए इन दोनों बल्लेबाजों की मदद से महज 10 ओवर में 137 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलायाी।

पाकिस्तान की प्रीमियर टी20 लीग में इससे पहले इतनी तेजी से किसी भी टीम ने लक्ष्य का पीछा नहीं किया था।

इस जीत से इस्लामाबाद की टीम तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है और लाहौर कलंदर से दो अंक पीछे है।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में