राष्ट्रीय बिलियडर्स और स्नूकर : अनुपमा ने पहला सीनियर राष्ट्रीय खिताब जीता

Ads

राष्ट्रीय बिलियडर्स और स्नूकर : अनुपमा ने पहला सीनियर राष्ट्रीय खिताब जीता

  •  
  • Publish Date - December 14, 2023 / 09:56 PM IST,
    Updated On - December 14, 2023 / 09:56 PM IST

चेन्नई, 14 दिसंबर ( भाषा ) तमिलनाडु की अनुपमा रामचंद्रन ने 0 . 2 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए गत चैम्पियन मध्यप्रदेश की अमी कमानी को 3 . 2 से हराकर राष्ट्रीय महिला बिलियडर्स खिताब जीत लिया है ।

रविवार को 6 रेड स्नूकर फाइनल और बुधवार को 15 रेड स्नूकर फाइनल में अमी से हारने के बाद अनुपमा ने पहला राष्ट्रीय खिताब जीता ।

अमी ने 2017 में तीनों खिताब जीते थे । अनुपमा ने उन्हें 101 . 60, 101 . 82, 101 . 54 से मात दी ।

भाषा मोना

मोना