Navjot Singh Sidhu: ‘अगरकर-गौतम गंभीर हटाओ, और …’, वायरल पोस्ट पर नवजोत सिंह सिद्धू का करारा जवाब, मामला जानकर हो जाएंगे हैरान

Ads

Navjot Singh Sidhu: ‘अगरकर-गौतम गंभीर हटाओ, और …', वायरल पोस्ट पर नवजोत सिंह सिद्धू का करारा जवाब, मामला जानकर हो जाएंगे हैरान

  •  
  • Publish Date - October 20, 2025 / 11:12 PM IST,
    Updated On - October 20, 2025 / 11:12 PM IST

Navjot Singh Sidhu/Image Source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • नवजोत सिंह सिद्धू पर फेक बयान का बड़ा विवाद,
  • सिद्धू ने फौरन किया खंडन,
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ झूठा बयान,

Navjot Singh Sidhu:  टीम इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है। 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और वर्तमान राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही थी, जिसमें दावा किया जा रहा था कि नवजोत सिंह सिद्धू ने बीसीसीआई से गौतम गंभीर और अजीत को अगरकर को हटाने की मांग की है। पोस्ट में कहा गया था कि सिद्धू ने कहा कि अगर भारत को 2027 वर्ल्ड कप जीतना है तो बीसीसीआई को जल्द से जल्द अजीत अगरकर और गौतम गंभीर को हटाकर रोहित शर्मा को दोबारा पूरे सम्मान के साथ कप्तान बना देना चाहिए।

Navjot Singh Sidhu:  हालांकि इस दावे को सिद्धू ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि मैंने कभी भी ऐसा नहीं कहा, झूठी खबरें मत फैलाओ, मैंने ऐसा कभी नहीं सोचा। तुम्हें शर्म आनी चाहिए। सिद्धू का यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और उनके प्रशंसकों ने इस पोस्ट को काफी सराहा है।

 

यह भी पढ़ें

नवजोत सिंह सिद्धू ने गौतम गंभीर और अजीत को अगरकर हटाने की मांग की है क्या?

👉 नहीं, नवजोत सिंह सिद्धू ने इस तरह की कोई मांग नहीं की है और उन्होंने इसे पूरी तरह से खारिज किया है।

नवजोत सिंह सिद्धू ने रोहित शर्मा को फिर से कप्तान बनाने की बात कही है?

👉 नहीं, सिद्धू ने इस बारे में कोई भी ऐसा बयान नहीं दिया है। वायरल खबरें झूठी हैं।

नवजोत सिंह सिद्धू का सोशल मीडिया पर क्या बयान आया?

👉 उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी भी ऐसा कुछ नहीं कहा और झूठी खबरें फैलाने वालों को शर्म आनी चाहिए।