मुंबई, 17 फरवरी (भाषा) नेपाल ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप सी मैच में मंगलवार को यहां स्कॉटलैंड को सात विकेट से हराया।
नेपाल का अभियान चार मैचों में एक जीत के साथ खत्म हुआ। स्कॉटलैंड की चार मैचों में यह तीसरी हार है।
स्कॉटलैड को सात विकेट पर 170 रन पर रोकने के बाद नेपाल ने 19.2 ओवर में तीन विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
नेपाल की ओर से दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 23 गेंद में नाबाद 50 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। सलामी बल्लेबाज कुशल भुर्तेल ने 43 जबकि आसिफ शेख ने 33 रन का योगदान दिया।
स्कॉटलैंड के लिए माइकल लीस्क ने तीन विकेट लिये।
भाषा आनन्द
आनन्द