Bilaspur Jewellery Shop Loot / Image Source : IBC24
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में बेखौफ नकाबपोश बदमाशों ने एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। Bilaspur Jewellery Shop Loot महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी को निशाना बनाते हुए लुटेरों ने कट्टे की नोक पर लूटपाट करते हुए फायरिंग भी की है। इस पूरी घटना में संचालक गंभीर रूप से घायल हो गए , जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को तलाश शुरू कर दी है .
मिली जानकारी के अनुसार , यह पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर के महावीर सिटी के पास की है। Bilaspur Jewellery Shop Loot अज्ञात नकाबपोशों ने ज्वेलरी संचालक संतोष तिवारी को घेरा और कट्टे की नोक पर उनसे गहनों से भरा बैग और उनकी कार लूट ली। विरोध करने पर हमलावरों ने फायरिंग की और हथियार के हत्थे से व्यापारी के सिर पर वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। हैरानी की बात यह है कि लुटेरे वारदात को अंजाम देने के बाद अपनी वैन और बाइक घटनास्थल पर ही छोड़ गए और व्यापारी की कार और ज्वेलरी बैग लेकर फरार हो गए। घायल संचालक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका उपचार जारी है।
यह पूरी वारदात पास में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और पूरे शहर में नाकेबंदी कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल इलाके में भारी दहशत का माहौल है और पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।
नकाबपोश लुटेरों ने की फायरिंग, सिर पर किया वार, कार और ज्वेलरी से भरा बैग लेकर हमलावर फरार
#CGNews | #Chhattisgarh | Chhattisgarh | CG News | @PoliceBilaspur
— IBC24 News (@IBC24News) February 17, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-