मुंबई, 27 मई (भाषा) भारतीय ग्रैंडमास्टर निहाल सरीन ने चैंपियंस शतरंज टूर (सीसीटी) लीडरबोर्ड के जरिए पेरिस में होने वाले आगामी ईस्पोर्ट्स विश्व कप (ईडब्ल्यूसी) की शतरंज स्पर्र्धा के लिए क्वालीफाई कर लिया।
ईस्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेट कंपनी एस8यूएल का प्रतिनिधित्व करने वाले सरीन अब तक इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं और अपने साथी अरविंद चिदंबरम के साथ शामिल हो गए।
इस साल 11 से 15 अगस्त तक चलने वाली ईडब्ल्यूसी शतरंज प्रतियोगिता में 14.3 करोड़ रुपये (15 लाख डॉलर) की पुरस्कार राशि होगी।
ईडब्ल्यूसी कुल मिलाकर छह जुलाई से 23 अगस्त तक चलेगा जिसमें 100 से ज्यादा देशों के 200 क्लबों के 2,000 से ज्यादा खिलाड़ी 718 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड पुरस्कार राशि के लिए मुकाबला करेंगे।
सीसीटी सत्र की दो मुख्य स्पर्धा स्पीड शतरंज चैंपियनशिप 2025 और शतरंज डॉट ओपन 2026 शामिल हैं। निहाल चौथे स्थान पर रहने के कारण सीधे क्वालीफाई करने से चूक गए, वह क्वालीफिकेशन से सिर्फ एक स्थान पीछे थे। लेकिन फिर भी उन्होंने इस 100 लीडरबोर्ड अंक हासिल किए।
उन्होंने ‘टाइटल्ड ट्यूशडे ग्रां प्री’ सर्किट में लगातार अच्छे प्रदर्शन से और अंक जोड़े। इस तरह उन्होंने 139 अंक के साथ उन्होंने ईडब्ल्यूसी 2026 में अपनी जगह पक्की कर ली।
निहाल ने सीधे ग्रुप चरण के लिए क्वालीफाई किया जिसमें 16 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे जिन्हें आठ-आठ खिलाड़ियों के दो ग्रुप में बांटा जाएगा।
भाषा नमिता
नमिता