Maa Canteen Maachh-bhaat : अब थाली में सजेगी मछली! जेब में रखिए सिर्फ 5 और हफ्ते में 2 दिन मजे से खाइए ‘माछ-भात’, सीएम शुभेंदु ने खुद किया बड़ा ऐलान

Ads

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य की ‘मां कैंटीन’ में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है। अब लोगों को हफ्ते में दो दिन सिर्फ 5 रुपये में मछली-भात (फिश-राइस) का खाना मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कल्याणी में आयोजित बैठक के बाद इसकी घोषणा की। यह योजना खासतौर पर गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर लागू की जा रही है।

  •  
  • Publish Date - May 27, 2026 / 11:12 AM IST,
    Updated On - May 27, 2026 / 11:17 AM IST

Maa Canteen Maachh-bhaat / Image Source : SCREENGRAB

HIGHLIGHTS
  • पश्चिम बंगाल की 367 ‘मां कैंटीन’ में मिलेगा 5 में मछली-भात।
  • हफ्ते में दो दिन फिश-राइस और बाकी दिनों में अंडा-चावल परोसा जाएगा।
  • गरीब और मजदूर वर्ग को राहत देने के लिए लिया गया फैसला।

कोलकाता : Maa Canteen Maachh-bhaat :  पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने एक बड़ा ऐलान किया है। राज्य की सभी 367 ‘मां कैंटीन’ में अब जल्द ही हफ्ते में दो दिन मात्र 5 में मछली-चावल का खाना मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कल्याणी में हुई एक बैठक के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी साफ किया कि अभी कैंटीनों की संख्या में कोई बदलाव नहीं होगा।

हफ्ते में दो दिन मिलेगा मछली भात

अधिकारियों के अनुसार, नया मेनू जल्द ही शुरू हो जाएगा और अगले हफ्ते तक दिन तय कर दिए जाएंगे। Kolkata Maa Canteen Update जिन दो दिनों में मछली मिलेगी, उनके अलावा बाकी दिनों में पहले की तरह 5 में अंडा-चावल मिलता रहेगा। फिलहाल इन कैंटीनों में चावल, दाल, सब्जी और उबला हुआ अंडा दिया जाता है। यह फैसला मुख्य रूप से गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर लिया गया है।

2021 में शुरू हुई थी स्कीम

आपकों बता दें की पश्चिम बंगाल में 5 रुपये में खाना देने वाली सब्सिडी वाली कैंटीन लंबे समय से पॉपुलर हैं।  Suvendu Adhikari Rs 5 Meal फरवरी 2021 में पूर्व मुख्यमंत्री बनर्जी ने यह स्कीम शुरू की थी, जिसमें अब मशहूर ‘माँ’ कैंटीन शुरू की गई हैं, जो आम तौर पर दोपहर 12.30 बजे से 3 बजे के बीच चलती हैं और चावल, दाल, सब्ज़ियाँ और अंडा करी परोसती हैं।पश्चिम बंगाल सरकार ने 2021 के राज्य बजट में इस स्कीम के लिए 100 करोड़ रुपये दिए थे।

इन्हें भी पढ़ें :