Thane Police Spa Raid / Image Source : file
ठाणे : Thane Police Spa Raid : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में हेल्थ और रिलैक्सेशन के नाम पर चल रहे एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर अचानक छापेमारी कर पांच महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला है। आपको बता दें स्पा मैनेजर मिलकर चला रहे थे। पुलिस ने इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार भी कर लिया है, जिससे इस रैकेट के बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को इस स्पा सेंटर के अंदर देह व्यापार का धंधा चलाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। Dombivli Spa Sex Racket Busted इस इनपुट के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ने के लिए पुलिस की टीम ने एक फर्जी ग्राहक बनाकर स्पा के अंदर भेजा।जैसे ही अंदर सौदा पक्का हुआ, पुलिस की टीम ने तुरंत वहां छापा मार दिया। इसके साथ मौके से एक महिला दलाल को हिरासत में भी ले लिया गया।
पुलिस ने इस कार्रवाई में पांच पीड़ित महिलाओं को छुड़ाया और उन्हें पुनर्वास केंद्र भेज दिया है। पुलिस ने गिरफ्तार महिला और स्पा मैनेजर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत मानव तस्करी का मामला दर्ज किया है। पुलिस अब फरार स्पा मैनेजर की तलाश कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह धंधा कब से चल रहा था और इसमें कौन-कौन शामिल है।