Gold Rate 27 May 2026: महंगाई के दौर में सोना अचानक धड़ाम! 10 ग्राम का भाव 1.19 लाख के आसपास फिसला, ग्राहकों के अब अच्छे दिन का सपना हो रहा साकार

Ads

Gold Rate 27 May 2026: लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। जिससे इसकी चमक फीकी पड़ गई है। वहीं चांदी लगातार पांचवें दिन स्थिर बनी हुई है। देश के प्रमुख 10 शहरों में 24K, 22K और 18K सोने के दामों में हलचल देखने को मिल रही है।

  •  
  • Publish Date - May 27, 2026 / 11:04 AM IST,
    Updated On - May 27, 2026 / 11:05 AM IST

(Gold Rate 27 May 2026/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में सोने की कीमतों में ₹600 तक की गिरावट
  • 24K, 22K और 18K सभी कैटेगरी में गिरावट दर्ज
  • चेन्नई में सोना सबसे महंगा बना हुआ है

नई दिल्ली: Gold Rate 27 May 2026 in India: सोने के दामों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है। पिछले कुछ दिनों की हलचल के बाद आज 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड सस्ता हो गया है। इससे पहले 25 मई को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, लेकिन उसके बाद बाजार में कमजोरी देखने को मिली। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 600 रुपये, 22 कैरेट 550 रुपये और 18 कैरेट 450 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है।

दो दिनों में सोने में बड़ी गिरावट (Major Drop in Gold Prices)

27 मई को सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली। पिछले दो दिनों में 24 कैरेट सोना करीब 1090 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना करीब 1000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। इससे पहले 25 मई को बाजार में थोड़ी बढ़त देखी गई थी जब 24 कैरेट सोना 320 रुपये और 22 कैरेट सोना 300 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ था। लेकिन उसके बाद बाजार में फिर से कमजोरी लौट आई। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,58,440 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 1,45,250 रुपये और 18 कैरेट वाला सोना 1,18,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

आज दिल्ली में सोने के ताजा दाम (गुडरिटर्न के अनुसार)

ग्राम 24K सोना 22K सोना 18K सोना
1 ग्राम ₹15,844 (-60) ₹14,525 (-55) ₹11,887 (-45)
8 ग्राम ₹1,26,752 (-480) ₹1,16,200 (-440) ₹95,096 (-360)
10 ग्राम ₹1,58,440 (-600) ₹1,45,250 (-550) ₹1,18,870 (-450)
100 ग्राम ₹15,84,400 (-6,000) ₹14,52,500 (-5,500) ₹11,88,700 (-4,500)

प्रमुख शहरों में सोने के भाव में अंतर (Gold Prices in Major Cities)

देश के अलग-अलग शहरों में सोने के रेट में हल्का अंतर देखने को मिला है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में 24 कैरेट सोना 1,58,290 रुपये, 22 कैरेट 1,45,100 रुपये और 18 कैरेट 1,18,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं चेन्नई में कीमतें अन्य शहरों की तुलना में अधिक हैं जहां 24 कैरेट सोना 1,59,820 रुपये तक पहुंच गया है। लखनऊ, जयपुर, पटना और अहमदाबाद में भी सोने के दाम लगभग समान स्तर पर बने हुए हैं जो 1,58,000 रुपयेसे 1,45,000 रुपयेके बीच घूम रहे हैं। बता दें कि इन सभी कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और अन्य टैक्स शामिल नहीं हैं जिससे अंतिम कीमत और बढ़ सकती है।

आज भारत के प्रमुख शहरों में सोने के 10 ग्राम के दाम (27 मई 2026)

शहर 24 कैरेट 10 ग्राम 22 कैरेट 10 ग्राम 18 कैरेट 10 ग्राम
दिल्ली ₹ 1,58,440 ₹ 1,45,250 ₹ 1,18,770
मुंबई ₹ 1,58,290 ₹ 1,45,100 ₹ 1,18,720
कोलकाता ₹ 1,58,290 ₹ 1,45,100 ₹ 1,18,720
चेन्नई ₹ 1,59,820 ₹ 1,46,500 ₹ 1,22,900
बेंगलुरु ₹ 1,58,290 ₹ 1,45,100 ₹ 1,18,720
हैदराबाद ₹ 1,58,290 ₹ 1,45,100 ₹ 1,18,720
लखनऊ ₹ 1,58,440 ₹ 1,45,250 ₹ 1,18,770
पटना ₹ 1,58,340 ₹ 1,45,150 ₹ 1,18,770
जयपुर ₹ 1,58,440 ₹ 1,45,250 ₹ 1,18,770
अहमदाबाद ₹ 1,58,340 ₹ 1,45,150 ₹ 1,18,770

चांदी में स्थिरता (Stability in Silver Prices)

चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से स्थिरता बनी हुई है। लगातार पांच दिनों तक स्थिर रहने के बाद आज भी दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में चांदी 2,85,000 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बनी हुई है। हालांकि चेन्नई में चांदी की कीमत थोड़ी अधिक है और यह 2,90,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है, जिससे यह देश का सबसे महंगा बाजार बन गया है। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि कच्चे तेल की स्थिति और वैश्विक आर्थिक संकेत आने वाले दिनों में सोने और चांदी की दिशा तय करेंगे। फिलहाल निवेशक सतर्क रुख अपनाए हुए हैं।

पिछले 10 दिनों में दिल्ली में सोने के दाम (1 ग्राम)

दिनांक 24 कैरट बदलाव (24K) 22 कैरट बदलाव (22K)
27 मई 2026 ₹ 15,844 -60 ₹ 14,525 -55
26 मई 2026 ₹ 15,904 -49 ₹ 14,580 -45
25 मई 2026 ₹ 15,953 32 ₹ 14,625 30
24 मई 2026 ₹ 15,921 0 ₹ 14,595 0
23 मई 2026 ₹ 15,921 -43 ₹ 14,595 -30
22 मई 2026 ₹ 15,964 -59 ₹ 14,625 -50
21 मई 2026 ₹ 16,023 64 ₹ 14,675 45
20 मई 2026 ₹ 15,959 240 ₹ 14,630 220
19 मई 2026 ₹ 15,719 82 ₹ 14,410 75
18 मई 2026 ₹ 15,637 -71 ₹ 14,335 -65

कच्चे तेल की कीमतों का असर (Impact of Crude Oil Prices)

कच्चे तेल की कीमतों में चल रही उतार-चढ़ाव का असर अब सीधे तौर पर सोने और चांदी की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। वैश्विक स्तर पर तेल बाजार में अस्थिरता और इंडस्ट्री डिमांड को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण निवेशकों का रूझान कमजोर हुआ है। इसका नतीजा यह हुआ कि लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। जबकि चांदी पर भी दबाव बना हुआ है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थिरता नहीं आती तब तक कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:

आज सोने की कीमतों में क्या बदलाव हुआ है?

आज 24K, 22K और 18K सोने के दामों में गिरावट दर्ज की गई है, खासकर दिल्ली में सभी कैटेगरी सस्ती हुई हैं।

दिल्ली में आज 18 कैरेट सोना कितने में मिल रहा है?

दिल्ली में 18 कैरेट सोना ₹1,18,770 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

किन शहरों में सोने के रेट लगभग समान हैं?

मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में लगभग एक जैसे रेट देखने को मिले हैं।

चेन्नई में सोना क्यों महंगा है?

चेन्नई में 24K, 22K और 18K सभी कैटेगरी के दाम अन्य शहरों की तुलना में ज्यादा हैं।