गुवाहाटी, 24 अगस्त (भाषा) फाल्गुनी सिंह के दूसरे हाफ में किये गये गोल की बदौलत इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) टीम नार्थईस्ट यूनाईटेड एफसी ने गुरुवार को यहां डूरंड कप के पहले क्वार्टरफाइनल में इंडियन आर्मी एफसी को 1-0 से हरा दिया।
फाल्गुनी ने 51वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया।
भारतीय सेना की टीम ने पूर्वोत्तर के इस क्लब पर काफी दबाव बनाया लेकिन उसने एक गोल की बढ़त को अंत तक कायम रखते हुए जीत हासिल की।
भाषा नमिता मोना
मोना