नार्थईस्ट यूनाईटेड एफसी प्ले ऑफ में जगह बनाने से केवल एक अंक दूर

Ads

नार्थईस्ट यूनाईटेड एफसी प्ले ऑफ में जगह बनाने से केवल एक अंक दूर

  •  
  • Publish Date - February 25, 2021 / 12:33 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:02 PM IST

वास्को, 25 फरवरी (भाषा) नार्थईस्ट यूनाईटेड एफसी शुक्रवार को यहां इंडियन सुपर लीग फुटबॉल मुकाबले में केरला ब्लास्टर्स के खिलाफ भी अच्छी लय को जारी रखकर शीर्ष चार में अपना स्थान पक्का करना चाहेगी जिसके लिये उसे सिर्फ एक अंक की दरकार है।

कोच खालिद जामिल के जुड़ने के बाद से नार्थईस्ट की टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ गया हे और उसने कुछ मुश्किल मैचों में कुछ शानदार नतीजे हासिल किये।

उसे पिछले आठ मैचों में हार का सामना नहीं करना पड़ा है और उसके 18 अंक हैं। केवल एटीके मोहन बागान के ही उससे ज्यादा 20 अंक हैं और उसने एक अतिरिक्त मैच खेला है।

हालांकि शुक्रवार को गुवाहाटी की टीम के लिये शीर्ष चार में अपना स्थान पक्का करने के लिये ड्रा भी काफी होगा जिससे टीम दूसरी बार नॉकआउट चरण में पहुंच जायेगी।

केरल की टीम पिछले कुछ मैचों में इतना अच्छा नहीं कर पायी है लेकिन जामिल ने कहा कि वे अपने प्रतिद्वंद्वियों को हलके में नहीं लेंगे।

भाषा नमिता पंत

पंत