ओडिशा एफसी ने केरल ब्लास्टर्स को 2-1 से हराया

Ads

ओडिशा एफसी ने केरल ब्लास्टर्स को 2-1 से हराया

  •  
  • Publish Date - October 23, 2022 / 10:29 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

भुवनेश्वर, 23 अक्टूबर (भाषा) पैड्रो मार्टिन के आखिरी क्षणों में किए गए गोल की मदद से ओडिशा एफसी ने रविवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल प्रतियोगिता में केरल ब्लास्टर्स को 2-1 से हराया।

ओडिशा एफसी की यह तीन मैचों में दूसरी जीत है और वह छह अंकों के साथ तालिका में नौवें से तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। केरल ब्लास्टर्स की टीम लगातार दूसरी हार से पांचवें से नौवें स्थान पर लुढ़क गई है। केरल के तीन मैचों एक जीत से तीन अंक हैं।

मैच का पहला गोल 35वें मिनट में केरल के अनुभवी लेफ्ट बैक हरमनजोत खाबरा ने किया। राइट विंगर जैरी माविमिंगथांगा ने 54वें मिनट में रिबाउंड पर गोल करके ओडिशा एफसी को 1-1 की बराबरी पर ला दिया।

पैड्रो मार्टिन ने 86वें मिनट में बेहतरीन गोल करके ओडिशा को 2-1 से आगे कर दिया। यह गोल आखिर में निर्णायक साबित हुआ।

भाषा

पंत आनन्द

आनन्द