ओडिशा नवल टाटा ने हॉकी इंडिया जूनियर अकादमी चैंपियनशिप में महिला वर्ग का खिताब जीता

Ads

ओडिशा नवल टाटा ने हॉकी इंडिया जूनियर अकादमी चैंपियनशिप में महिला वर्ग का खिताब जीता

  •  
  • Publish Date - August 12, 2024 / 07:47 PM IST,
    Updated On - August 12, 2024 / 07:47 PM IST

नयी दिल्ली, 12 अगस्त (भाषा) ओडिशा नवल टाटा हॉकी हाई-परफॉर्मेंस केंद्र ने ‘हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष और महिला अकादमी चैम्पियनशिप जोन ए और बी’ के फाइनल में सोमवार को यहां पेनल्टी शूटआउट में राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब अकादमी को 5-3 से हराकर महिला वर्ग का खिताब अपने नाम किया।

ओडिशा नवल टाटा की टीम दो बार पिछड़ने के बाद बराबरी करने में सफल रही। टीम के लिए  प्रभजोत कौर (34 वां मिनट) और सुरेखा बहाला (54 वां मिनट) ने गोल किये जबकि राउंडग्लास पंजाब के लिए रूबी (14 वां मिनट) और रिबका (45 वां मिनट) ने एक-एक गोल किया।

तीसरे स्थान के मुकाबले में प्रिया की हैट्रिक की मदद से घुम्मनहेड़ा राइजर अकादमी ने सैल्यूट हॉकी अकादमी को 5-1 से हराया।

पुरुष वर्ग के क्वार्टर फाइनल में राउंडग्लास पंजाब ने सेल हॉकी अकादमी को 4-1 जबकि नामधारी एकादश ने घुम्मनहेड़ा राइजर अकादमी को 6-1 से शिकस्त दी।

एसजीपीसी हॉकी अकादमी ने माता साहिब कौर हॉकी अकादमी जरखड़-लुधियाना को 5-2 से हराया तो वहीं ओडिशा नवल टाटा ने भाई बहलो हॉकी अकादमी भगता को 6-0 से मात दी।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर

आनन्द