लिंगभेद विवाद के केंद्र में रही ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता लिन सेमीफाइनल में पहुंचीं

Ads

लिंगभेद विवाद के केंद्र में रही ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता लिन सेमीफाइनल में पहुंचीं

  •  
  • Publish Date - April 3, 2026 / 02:45 PM IST,
    Updated On - April 3, 2026 / 02:45 PM IST

उलानबटोर (मंगोलिया), तीन अप्रैल (एपी) ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता लिन यू टिंग ने शुक्रवार को यहां एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनल में आसान जीत दर्ज की।

विश्व में मुक्केबाजी की सर्वोच्च संस्था ‘वर्ल्ड बॉक्सिंग’ ने उनके लिंग की पुष्टि करने के लिए जीन परीक्षण किया था जिसमें वह सफल रही थी। इसके बाद यह उनकी पहली प्रतियोगिता है।

ताइवान की पहली ओलंपिक मुक्केबाजी चैंपियन लिन ने 60 किलोग्राम के लाइटवेट वर्ग के पहले दौर में थाईलैंड की थानन्या सोमनुएक को 5-0 से हराया था।

उन्होंने क्वार्टर फाइनल में भी अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा और जापान की शीर्ष वरीयता प्राप्त महिला खिलाड़ी अयाका तागुची पर 5-0 से जीत हासिल की।

तीस वर्षीय लिन ने अगस्त 2024 में पेरिस ओलंपिक में महिलाओं का 57 किलोग्राम भार वर्ग का खिताब जीतने के बाद से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी भी प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया था।

लिन और अल्जीरिया की इमाने खलीफ ने पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीते थे, हालांकि इन दोनों मुक्केबाजों के लिंग को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी गलतफहमियां बनी हुई थीं।

एपी

पंत नमिता

नमिता