ब्रूक्सबी को हराकर ओपेलका ने डलास ओपन जीता

Ads

ब्रूक्सबी को हराकर ओपेलका ने डलास ओपन जीता

  •  
  • Publish Date - February 14, 2022 / 10:52 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

डलास, 14 फरवरी ( एपी ) अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी रीली ओपेलका ने हमवतन जेनसन ब्रूक्सबी को सीधे सेटों में हराकर पहला डलास ओपन खिताब जीत लिया जो उनके कैरियर का तीसरा एटीपी टूर खिताब है ।

दूसरी वरीयता प्राप्त ओपेलका ने सभी 46 सर्विस गेम जीते । उन्होंने 7 . 6, 7 . 6 से जीत दर्ज की । इससे पहले वह 2019 में न्यूयार्क और 2020 में डेलरे बीच में खिताब जीत चुके हैं ।

ब्रूक्सबी चोट के कारण 2020 में टेनिस से दूर रहे थे लेकिन पिछले साल चैलेंजर स्तर पर तीन खिताब जीते ।

वह विश्व रैंकिंग में 54वें स्थान पर हैं और उनकी नजरें शीर्ष 50 में शामिल होने पर है ।

एपी

मोना

मोना

शीर्ष 5 समाचार