पटना पाइरेट्स ने तेलुगू टाइटंस को हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया

पटना पाइरेट्स ने तेलुगू टाइटंस को हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया

पटना पाइरेट्स ने तेलुगू टाइटंस को हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया
Modified Date: February 13, 2024 / 10:23 pm IST
Published Date: February 13, 2024 10:23 pm IST

कोलकाता, 13 फरवरी (भाषा) पटना पाइरेट्स ने मंगलवार को यहां एक करीबी मुकाबले में तेलुगु टाइटंस को 38-36 से हराकर प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया।

पटना पाइरेट्स पीकेएल के प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पांचवी टीम बन गई है।

तेलुगु टाइटंस के कप्तान पवन सहरावत ने बेहतरीन खेल दिखाकर 16 अंक बनाए लेकिन आखिर में उनका यह प्रयास बेकार चला गया। पटना पाइरेट्स ने पिछड़ने के बाद वापसी करके जीत दर्ज की। उसकी तरफ से मनजीत ने सर्वाधिक 8 अंक बनाए।

तेलुगु टाइटंस की टीम एक समय 20-12 से आगे थी लेकिन इसके बाद उसकी लय गड़बड़ा गई जबकि पटना पाइरेट्स की टीम ने अच्छा खेल दिखाकर शानदार वापसी की।

भाषा

पंत

पंत


लेखक के बारे में