हैदराबाद, आठ जून (भाषा) दिल्ली के पायस जैन ने टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए गुरुवार को यहां यूटीटी राष्ट्रीय रैंकिंग चैंपियनशिप के पुरुष एकल में शीर्ष वरीय हरमीत देसाई को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
पायस ने कड़े मुकाबले में 10-12 11-5 4-11 11-6 11-9 से जीत दर्ज की।
हरियाणा के गैरवरीय सौरव साहा ने भी छठे वरीय जीत चंद्रा को 11-9 11-8 11-9 से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया।
इससे पहले छठी वरीय सुथीर्था मुखर्जी को गैरवरीय जेनिफर वर्गीज के खिलाफ 15-13 11-8 12-10 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।
भाषा सुधीर
सुधीर