पीकेएल : बंगाल वारियर्स की जीत में मनिंदर चमके
पीकेएल : बंगाल वारियर्स की जीत में मनिंदर चमके
जयपुर, 15 जनवरी ( भाषा ) मनिंदर सिंह के शानदार प्रदर्शन के दम पर बंगाल वारियर्स ने सोमवार को प्रो कबड्डी लीग के 1000वें मैच में बेंगलुरू बुल्स को 35 . 29 से हराया ।
मनिंदर ने नौ अंक बनाये जबकि डिफेंडर शुभम शिंदे ने सात टैकल अंक हासिल किये ।
बुल्स के लिये भरत ने दस अंक बनाये ।
बंगाल वारियर्स के अब 13 मैचों में 38 अंक है और वह तालिका में छठे स्थान पर है ।
बेंगलुरू 32 अंक लेकर बारह टीमों में नौवे स्थान पर है ।
भाषा मोना
मोना

Facebook


