मोदी ने जम्मू-कश्मीर को पहला रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतने पर बधाई दी

Ads

मोदी ने जम्मू-कश्मीर को पहला रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतने पर बधाई दी

  •  
  • Publish Date - February 28, 2026 / 07:38 PM IST,
    Updated On - February 28, 2026 / 07:38 PM IST

नयी दिल्ली, 28 फरवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम को पहली बार रणजी ट्रॉफी जीतने पर बधाई दी और कहा कि यह ऐतिहासिक सफलता खिलाड़ियों के अद्वितीय जज्बे, अनुशासन और जुनून को दिखाती है और यह स्थानीय लोगों के लिए गर्व का पल है।

प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि यह उपलब्धि कई युवा खिलाड़ियों को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करेगी।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर टीम को पहली बार रणजी ट्रॉफी जीतने पर बधाई। यह ऐतिहासिक जीत टीम के असाधारण जज्बे, अनुशासन और जुनून को दिखाती है। यह जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए गर्व का पल है और यह वहां खेल के प्रति बढ़ते जुनून और प्रतिभा को दिखाती है। ’’

जम्मू-कश्मीर ने शनिवार को हुबली में कर्नाटक के खिलाफ फाइनल मैच ड्रॉ होने के बाद पहली पारी की बढ़त के आधार पर अपना पहला रणजी ट्रॉफी खिताब जीता।

जम्मू-कश्मीर ने 67 साल पहले भारत के इस घरेलू टूर्नामेंट में पदार्पण किया था।

भषा नमिता आनन्द

आनन्द