प्रज्ञानानंदा ने नकामूरा से ड्रॉ खेला, सिंदारोव ने वेइ यि को हराया
प्रज्ञानानंदा ने नकामूरा से ड्रॉ खेला, सिंदारोव ने वेइ यि को हराया
पाफोस (साइप्रस), चार अप्रैल (भाषा) भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट के छठे दौर में अमेरिका के हिकारू नकामूरा से ड्रॉ खेला जबकि उजबेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव ने जीत का क्रम जारी रखते हुए चीन के वेइ यि को हराया ।
छह मुकाबलों में से पांच जीतकर सिंदारोव 5 . 5 अंक के साथ शीर्ष पर हैं और यह टूर्नामेंट के इतिहास का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है ।
प्रज्ञानानंदा के ढाई अंक हैं और अभी आठ मुकाबले खेले जाने बाकी है ।
महिला वर्ग में अन्ना मुजिचुक ने चीन की जिनेर झू को हराया । अब वह छह में से चार अंक लेकर शीर्ष पर हैं । भारत की दिव्या देशमुख ने कजाखस्तान की बिबिसारा असाउबायेवा को हराकर पहली जीत दर्ज की जबकि आर वैशाली ने रूस की कैटरीना लाग्नो को हराया । दोनों अब तीन अंक लेकर संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं ।
भाषा मोना
मोना

Facebook


