प्रणति नायक ने एफआईजी वर्ल्ड चैलेंज कप में रजत पदक जीता

प्रणति नायक ने एफआईजी वर्ल्ड चैलेंज कप में रजत पदक जीता

प्रणति नायक ने एफआईजी वर्ल्ड चैलेंज कप में रजत पदक जीता
Modified Date: May 24, 2026 / 03:42 pm IST
Published Date: May 24, 2026 3:42 pm IST

नयी दिल्ली, 24 मई (भाषा) भारत की प्रणति नायक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ताशकंद में एफआईजी वर्ल्ड चैलेंज कप 2026 में महिला वॉल्ट स्पर्धा में रजत पदक जीता।

एशियाई चैंपियनशिप में तीन बार पदक जीत चुकी ओडिशा की 31 वर्षीय प्रणति ने शनिवार को फाइनल में अपने दो वॉल्ट में क्रमशः 12.950 और 12.700 अंक बनाकर कुल 13.025 के स्कोर के साथ रजत पदक अपने नाम किया।

वियतनाम की थी क्विन्ह न्हु गुयेन ने 13.375 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि उज्बेकिस्तान की शाखिनाबोनू यूसुफोवा ने 12.950 के स्कोर के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

भारत की एक अन्य खिलाड़ी प्रोतिस्था सामंता 12.850 के स्कोर के साथ छठे स्थान पर रहीं।

प्रणति ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘पिछले कुछ महीने आसान नहीं रहे। ऐसे दिन भी आए जब मैंने असफलताओं का सामना किया। कुछ दिन बेहद कठिन थे लेकिन मैंने कभी हार नहीं मानी। इस पदक के साथ पोडियम पर खड़ा होना इस बात का प्रमाण है कि धैर्य, दृढ़ता और विश्वास हमेशा अच्छे परिणाम देता है।’’

भाषा पंत सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में