प्रणवी महिला एसए ओपन में संयुक्त 24वें स्थान पर रही

Ads

प्रणवी महिला एसए ओपन में संयुक्त 24वें स्थान पर रही

  •  
  • Publish Date - April 27, 2026 / 01:46 PM IST,
    Updated On - April 27, 2026 / 01:46 PM IST

केपटाउन, 27 अप्रैल (भाषा) भारतीय खिलाड़ी प्रणवी उर्स ने अंतिम दौर में एक अंडर 72 का स्कोर बनाकर इन्वेस्टेक एसए महिला ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त 24वां स्थान हासिल किया लेकिन दीक्षा डागर (76) अंतिम दिन निराशाजनक प्रदर्शन के कारण नीचे खिसक गई।

दीक्षा आखिर में संयुक्त 37वें स्थान पर रहीं, जबकि अवनी प्रशांत (77) ने संयुक्त 57वां स्थान हासिल किया।

इस प्रतियोगिता में भाग ले रही तीन अन्य भारतीय खिलाड़ी वाणी कपूर, त्वेसा मलिक और हिताशी बख्शी कट में जगह बनाने से चूक गईं थीं।

इस बीच इंग्लैंड की एस्मे हैमिल्टन ने दो शॉट की जीत के साथ अपना पहला एलईटी (लेडीज यूरोपियन टूर) खिताब जीता।

भाषा पंत

पंत