प्रणवी मोरक्को में संयुक्त 17वें स्थान पर खिसकीं, दीक्षा संयुक्त 20वें स्थान पर रहीं
प्रणवी मोरक्को में संयुक्त 17वें स्थान पर खिसकीं, दीक्षा संयुक्त 20वें स्थान पर रहीं
रबात, 24 मई (भाषा) भारत की प्रणवी उर्स यहां लेला मरयम कप गोल्फ टूर्नामेंट के अंतिम दिन संयुक्त रूप से 17वें स्थान पर खिसक गईं जबकि दीक्षा डागर संयुक्त 20वें स्थान पर रहीं।
टूर्नामेंट में प्रणवी ने 70, 71 और 74 के स्कोर से कुल चार अंडर का स्कोर बनाया जबकि दीक्षा (75, 70 और 71) का कुल स्कोर तीन अंडर रहा।
प्रणवी ने टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की थी और पहले दौर में बाद संयुक्त दूसरे स्थान पर थीं। दूसरे दिन के खेल के बाद भी वह शीर्ष 10 में बरकरार थीं।
अंतिम दौर में हालांकि एक ओवर 74 के स्कोर से प्रणवी संयुक्त 17वें स्थान पर खिसक गईं।
इससे पहले अवनि प्रशांत और हिताषी बक्शी कट हासिल करने में नाकाम रहे।
कनाडा की अन्ना हुआंग ने अंतिम दौर में सात अंडर 66 के स्कोर से एक शॉट के अंतर से खिताब जीता।
अंतिम दौर की शुरुआत से पहले 17 साल की हुआंग शीर्ष पर चल रहीं केल्सी बेनेट से छह शॉट पीछे थीं लेकिन अंतिम दौर में शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 अंडर के कुल स्कोर से खिताब जीतने में सफल रहीं।
बेनेट ने अंतिम दौर में पार 73 के स्कोर से कुल 13 अंडर का स्कोर बनाया और दूसरे स्थान पर रहीं।
भाषा सुधीर पंत
पंत

Facebook


