पीएसबी ने सालाना खेल बजट में तीन गुना बढ़ोतरी की मांग की

Ads

पीएसबी ने सालाना खेल बजट में तीन गुना बढ़ोतरी की मांग की

  •  
  • Publish Date - April 3, 2026 / 05:53 PM IST,
    Updated On - April 3, 2026 / 05:53 PM IST

कराची, तीन अप्रैल (भाषा) पाकिस्तान खेल बोर्ड (पीएसबी) ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से अनुरोध किया है कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए उनका सालाना बजट 1.2 अरब रुपये से बढ़ाकर 4.9 अरब रुपये कर दिया जाए।

इस हफ्ते इस्लामाबाद में पीएसबी की 36वीं सालाना बैठक में सालाना बजट बढ़ाने के संबंध में फैसला लिया गया।

पड़ोसी देश भारत और एशिया के दूसरे देशों की तुलना में पाकिस्तान का खेल बजट सबसे कम माना जाता है जिसने 1984 के बाद से ओलंपिक खेलों में सिर्फ एक स्वर्ण पदक जीता है।

पीएसबी देश के सभी राष्ट्रीय खेल महासंघों की देखरेख करता है। साथ ही वह खेलों से जुड़ी दूसरी गतिविधियों के लिए सालाना अनुदान और बजट भी देता है।

भाषा नमिता मोना

मोना