खिताब की उम्मीदों को कायम रखने के लिए पंजाब और मोहम्मडन की नजरें तीन अंक पर

Ads

खिताब की उम्मीदों को कायम रखने के लिए पंजाब और मोहम्मडन की नजरें तीन अंक पर

  •  
  • Publish Date - March 9, 2021 / 11:51 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

कोलकाता, नौ मार्च (भाषा) पंजाब एफसी और मोहम्मडन एससी की टीमें आई-लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में बुधवार को जब एक-दूसरे से भिड़ेंगी तो उनकी कोशिश खिताब की उम्मीदों को बनाये रखने के लिए जीत के साथ तीन अंक हासिल करने की होगी।

पंजाब की टीम को पिछले मैच में गोकुल्म केरल एफसी ने 1-0 से हराया था लेकिन कोच कुर्टिस फ्लेमिंग की टीम खिताब के दावेदारों में बने रहने के लिए इस मैच से तीन अंक हासिल करना चाहेगी।

मोहम्मडन एसी का पिछले कुछ मैचों में लय अच्छा नहीं रहा है और पंजाब की टीम इसका फायदा उठाने की कोशिश करेगी।

फ्लेमिंग ने कहा, ‘‘ हमारी टीम में खुशनुमा माहौल है और मुझे नहीं लगता कि एक मैच के परिणाम से मानसिकता में कुछ बदलाव आयेगा।’’

मोहम्मडन एसी को पिछले मैच में टीआरएयू ने 4-0 के बड़े अंतर से हराया था। टीम के नाम 11 मैचों में 16 अंक है और वह तालिका में शीर्ष पर काबिज चर्चिल ब्रदर्स से नौ अंक पीछे है। उनके लिए पंजाब एफसी के खिलाफ मुकाबला करो या मरो का है।

मुख्य कोच शंकरलाल चक्रवर्ती ने कहा, ‘‘ टीआरएयू के खिलाफ हम अच्छी शुरूआत को बरकरार नहीं रख पाये। पहला गोल खाने के बाद टीम बिखर गयी। हमें उसे भुलना होगा। पंजाब के खिलाफ मुकाबला प्रतिस्पर्धी होगा लेकिन हमें जीतना होगा।’’

भाषा आनन्द मोना

मोना