पंजाब एफसी की निगाहें शीर्ष स्थान पक्का करने पर

Ads

पंजाब एफसी की निगाहें शीर्ष स्थान पक्का करने पर

  •  
  • Publish Date - February 17, 2021 / 11:14 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:47 PM IST

कल्याणी, 17 फरवरी (भाषा) पंजाब एफसी की टीम गुरूवार को यहां दूसरे स्थान पर चल रही रीयल कश्मीर एफसी के खिलाफ होने वाले आई लीग फुटबॉल मुकाबले में जीत दर्ज कर तालिका में शीर्ष पर अपने स्थान को मजबूत करना चाहेगी।

पंजाब की टीम तालिका में अभी रीयल कश्मीर पर एक अंक की बढ़त बनाये है, वह इस अंतर को और बड़ा करना चाहेगी। गुरूवार को अगर जीत जाती है तो वह बढ़त का अंतर चार अंक कर लेगी।

पंजाब के मुख्य कोच कर्टिस फ्लेमिंग ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि कोई अतिरिक्त दबाव है। हमने आठ मैचों तक कड़ी मेहनत की है और ऐसा करना जारी रखेंगे। रीयल कश्मीर की टीम मजबूत है। ’’

वहीं रीयल कश्मीर की टीम अगर गुरूवार को जीत दर्ज कर लेगी तो वह पंजाब एफसी को शीर्ष पर से हटा देगी। उनके अभी सात मैचों में 13 अंक हैं।

रीयल कश्मीर के मुख्य कोच डेविड रोबर्टसन ने कहा कि उनकी टीम अच्छे प्रदर्शन को जारी रखते हुए तीन अंक जुटाना चाहेगी।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द