कोलकाता, 24 मई (भाषा) दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल (60 रन) के अर्धशतक की मदद से रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग के औपचारिक मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ पांच विकेट पर 203 रन बनाए।
दिन के शुरूआती मैच में राजस्थान रॉयल्स के मुंबई इंडियंस पर 30 रन की जीत से चौथी टीम के तौर पर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के बाद यह मुकाबला बेमानी हो गया।
राहुल ने 30 गेंद की पारी में पांच चौके और चार छक्के लगाए। उनके अलावा कप्तान अक्षर पटेल ने 39 रन और डेविड मिलर ने 28 रन का योगदान दिया।
केकेआर के लिए सौरभ दुबे ने दो जबकि सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती और अनुकूल रॉय ने एक एक विकेट लिए।
भाषा
नमिता
नमिता
नमिता