पुणे, 28 अप्रैल (भाषा) विराट कोहली ने एक बार टेस्ट शतक जड़ने के बाद अपने आलोचकों को इशारों – इशारों में कहा था कि वह नहीं उनका बल्ला जवाब देगा और शुक्रवार को उनके साथी केएल राहुल ने भी इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में शतक जड़ने के बाद कुछ इसी अंदाज में जश्न मनाया।
राहुल ने 114 गेंदों पर 108 रन बनाये। उन्होंने पहले वनडे में नाबाद 62 रन बनाये थे। उन्होंने शतक पूरा करने के बाद ड्रेसिंग रूम की तरफ बल्ला किया और फिर अपने कान बंद करके इशारा किया कि उन्होंने टी20 श्रृंखला में असफलता के बाद आलोचनाओं पर ध्यान नहीं दिया था।
Read More: इतना सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमतों में आई 1,036 रुपए की बढ़ोतरी
राहुल ने भारतीय पारी समाप्त होने के बाद कहा, ‘‘यह (जश्न मनाने का तरीका) केवल शोर बंद करने के लिये था, किसी के अनादर करने के लिये नहीं था।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे लोग होते हैं जो आपको नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं लेकिन आपको उनकी उपेक्षा करनी होती है। इसलिए यह केवल एक संदेश था कि अब शोर मचाना बंद कर दो। ’’
Read More: प्रशासन ने होलिका दहन पर लगाई रोक! भाजपा नेताओं ने जताई आपत्ति, कहा- आहत होंगी जनता की धार्मिक भावनाएं
राहुल ने कहा, ‘‘टी20 श्रृंखला के बाद मैं निराश था लेकिन खेल ऐसे ही आगे बढ़ता है। कुछ अच्छे शॉट से दबाव कम हुआ। वास्तव में खुश हूं कि मैं विराट और ऋषभ पंत के साथ साझेदारियां निभाने में सफल रहा। ’’
भारत ने राहुल, कोहली और पंत की शानदार पारियों से दूसरे वनडे में छह विकेट पर 336 रन का बड़ा स्कोर बनाया।