तीसरे टी20 मैच में बारिश ने खेल रोका

Ads

तीसरे टी20 मैच में बारिश ने खेल रोका

  •  
  • Publish Date - November 22, 2022 / 03:40 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

नेपियर, 22 नवंबर (भाषा) बारिश के कारण भारत और न्यूजीलैंड के बीच मंगलवार को यहां तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में खेल रोकना पड़ा। तब 161 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेहमान टीम ने चार विकेट पर 75 रन बना लिये थे।

दीपक हुड्डा नौ और हार्दिक पंड्या 30 रन बनाकर क्रीज पर थे। भारत को जीत के लिये 66 गेंद में 86 रन की जरूरत है।

इससे पहले मैच बारिश के कारण देर से शुरू हुआ था और टॉस भी देरी से हुआ था।

बारिश के कारण पहला टी20 मैच रद्द हो गया था जबकि भारत ने दूसरे मैच में 65 रन की जीत से तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त हासिल की थी।

तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के बाद दोनों टीमें तीन मैचों की वनडे श्रृंखला खेलेंगी।

भाषा

नमिता पंत

पंत