राजस्थान यूनाइटेड ने नेरोका एफसी को हराया

Ads

राजस्थान यूनाइटेड ने नेरोका एफसी को हराया

  •  
  • Publish Date - December 3, 2022 / 06:23 PM IST,
    Updated On - December 3, 2022 / 06:23 PM IST

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर (भाषा) राजस्थान यूनाइटेड ने आई-लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के मौजूदा सत्र में अपने घरेलू मैदान के पहले मुकाबले में शनिवार को यहां नेरोका एफसी को 1-0 से शिकस्त दी।

मैच का इकलौता गोल 38वें मिनट में हुआ जिसे किर्गिस्तान के डिफेंडर ऐदर मेम्बेटालिव हेडर से किया। मेम्बेटालिव का यह प्रयास टीम को तीन अंक दिलाने के लिए काफी साबित हुआ।

राजस्थान की यह तीन मैचों में तीसरी जीत है।

जयपुर स्थित इस टीम ने यहां के अम्बेडकर स्टेडियम इस सत्र में अपना घरेलू मैदान बनाया है।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता