म्युनिख से लौटते समय उड़ान में बीमार पड़ने के बाद राणा को डला स्टेंट

म्युनिख से लौटते समय उड़ान में बीमार पड़ने के बाद राणा को डला स्टेंट

म्युनिख से लौटते समय उड़ान में बीमार पड़ने के बाद राणा को डला स्टेंट
Modified Date: June 5, 2026 / 04:44 pm IST
Published Date: June 5, 2026 4:44 pm IST

नयी दिल्ली, पांच जून (भाषा) मशहूर निशानेबाजी कोच जसपाल राणा जर्मनी के म्युनिख में हुए आईएसएसएफ विश्व कप से भारतीय दल के साथ लौटते हुए उड़ान में बीमार हो गए जिसके बाद उन्हें चिकित्सा प्रक्रिया से गुजरना पड़ा ।

राणा भारतीय पिस्टल निशानेबाजों के हाई परफार्मेंस कोच हैं ।

भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में दो स्वर्ण और दो रजत पदक जीते ।

भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के एक सूत्र ने बताया ,‘‘ जसपाल को विमान में अच्छा महसूस नहीं हो रहा था और दिल्ली पहुंचने के बाद वह सीधे अस्पताल गए जहां टेस्ट के बाद उन्हें एक स्टेंट डाला गया ।’’

एक खिलाड़ी के तौर पर शानदार कैरियर के बाद जूनियर टीम के कोच और हाई परफार्मेंस ट्रेनर के रूप में भी राणा का कैरियर उपलब्धियों से भरा रहा है। उनके मार्गदर्शन में मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीते ।

वह फरवरी 2025 से 25 मीटर पिस्टल में भारत के हाई परफार्मेंस कोच हैं ।

भाषा मोना आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में