पीएसएल के बाकी बचे चार मैच नवंबर में होंगे : पीसीबी

Ads

पीएसएल के बाकी बचे चार मैच नवंबर में होंगे : पीसीबी

  •  
  • Publish Date - September 3, 2020 / 06:30 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:00 PM IST

कराची, तीन सितंबर (भाषा) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने घोषणा की है कि पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के बाकी बचे चार मैच नवंबर में लाहौर में खेले जाएंगे। ये मैच कोविड-19 महामारी के कारण मार्च में स्थगित कर दिये गये थे।

पीसीबी ने बुधवार को संशोधित कार्यक्रम जारी किया जिसके अनुसार चोटी की दो टीमें मुल्तान सुल्तान्स और कराची किंग्स 14 नवंबर को क्वालीफायर में आमने सामने होंगी। इसी दिन लीग चरण में तीसरे स्थान पर रहे लाहौर कलंदर्स और चौथे स्थान की टीम पेशावर जाल्मी के बीच पहला एलिमिनेटर खेला जाएगा।

क्वालीफायर में हारने वाली टीम और पहले एलिमिनेटर की विजेता टीम के बीच दूसरा एलिमिनेटर 15 नवंबर को होगा। फाइनल 17 नवंबर को खेला जाएगा।

पीएसएल को कोविड-19 महामारी के कारण 17 मार्च को स्थगित कर दिया गया था।

भाषा

पंत

पंत