रोहित शर्मा ने वसीम अकरम को पछाड़ कर तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड, बने वर्ल्ड नंबर वन

रोहित शर्मा ने वसीम अकरम को पछाड़ कर तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड, बने वर्ल्ड नंबर वन

रोहित शर्मा ने वसीम अकरम को पछाड़ कर तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड, बने वर्ल्ड नंबर वन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: October 5, 2019 1:22 pm IST

नई दिल्ली। Rohit Sharma Most Sixes in a Test Match: भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच में एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दोनों पारियों में शतक लगाने के बाद रोहित शर्मा ने एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। 

पहली पारी में 6 छक्के लगाने वाले रोहित शर्मा ने विशाखापत्तनम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में सातवां छक्का जड़ते ही वसीम अकरम के 23 साल पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया। पाकिस्तान के गेंदबाज वसीम अकरम ने बतौर बल्लेबाज साल 1996 में एक टेस्ट मैच में 12 छक्के जड़े थे, लेकिन रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 13 छक्के जड़ दिए।  

Read More: आम आदमी पार्टी नेत्री सोनी सोढ़ी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला

एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा छक्के

13 छक्के-  रोहित शर्मा   

12 छक्के-  वसीम अकरम 

11 छक्के – नाथन एस्ले

11 छक्के – ब्रैंडन मैकलम दो बार

11 छक्के – मैथ्यू हेडन

11 छक्के- बेन स्टोक्स

Read More: भगवान राम को लेकर छत्तीसगढ़ में मचा सियासी घमासान, अब विधायक गुलाब कमरो ने कही ये बड़ी बात…

दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 149 गेंदों में 10 चौके और 7 छक्कों की मदद से 127 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइकरेट 85.23 का रहा। इसी मैच की पहली पारी में रोहित के बल्ले से 176 रन निकले। 176 रनों के लिए हिटमैन रोहित ने कुल 244 गेंदों का सामना किया, जिसमें 23 चौके और 6 छक्के शामिल थे।पहली पारी में रोहित का स्ट्राइकरेट 72.13 का था।

Read More: लिफ्ट मांगकर मां फंसाती वाहन चालकों को, बेटी सेक्स कर बनाती थी वीडियो, फिर शुरू होता ब्लैकमेलिंग का काला कारोबार


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.