World Cup 2023 : बांग्लादेश के खिलाफ इतिहास रचेंगे रोहित शर्मा, डिविलियर्स को पछाड़ कर अपने नाम करेंगे ये रिकॉर्ड

Ads

World Cup 2023 : टीम इंडिया के धाकड़ ओपनर और कप्तान रोहित शर्मा वर्ल्ड कप में इतिहास रचने के करीब पहुंच गए हैं।

  •  
  • Publish Date - October 16, 2023 / 05:39 PM IST,
    Updated On - October 16, 2023 / 05:39 PM IST

World Cup 2023

नई दिल्ली : World Cup 2023 : टीम इंडिया के धाकड़ ओपनर और कप्तान रोहित शर्मा वर्ल्ड कप में इतिहास रचने के करीब पहुंच गए हैं। कप्तान रोहित शर्मा अगर बांग्लादेश के खिलाफ 19 अक्टूबर को होने वाले वर्ल्ड कप मैच में 4 छक्के और जड़ देते हैं तो वह एक विराट महारिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। भारत और बांग्लादेश के बीच वर्ल्ड कप 2023 का मुकाबला गुरुवार 19 अक्टूबर को पुणे के एमसीए स्टेडियम में खला जाएगा। भारत के कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में एक बेहद खास और बड़ी उपलब्धि हासिल कर लेंगे।

यह भी पढ़ें :  MP Governmet Jobs 2023: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, यहां देखें पूरी प्रक्रिया 

इतिहास रचने के करीब ‘हिटमैन’ रोहित

World Cup 2023 : भारत के धाकड़ ओपनर और कप्तान रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ 19 अक्टूबर को होने वाले वर्ल्ड कप मैच में 4 छक्के और जड़ देते हैं तो वह वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ देंगे। वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में वेस्टइंडीज के धुरंधर बलबाज क्रिस गेल टॉप पर मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें : Raigarh News: 300 से अधिक लाइसेंस धारियों ने अब तक जमा नहीं किए हथियार, मामले में पुलिस अधिकारियों ने कही ये बात

डिविलियर्स को छोड़ेंगे पीछे

World Cup 2023 : फिलहाल इस लिस्ट में वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में 37 छक्के लगाए थे। इस लिस्ट में फिलहाल भारत के कप्तान रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। रोहित शर्मा ने अभी तक वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में 34 छक्के लगाए हैं। रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ 19 अक्टूबर को होने वाले वर्ल्ड कप मैच में 4 छक्के और जड़ देते हैं तो वह वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे।

यह भी पढ़ें : Israel-Hamas War : हमास ने किया युद्ध विराम का ऐलान! इजराइल को माननी होगी ये शर्त, जानिए क्या है शर्त 

वनडे वर्ल्ड कप में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज

World Cup 2023 : 1. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) – 49 छक्के

2. एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका) – 37 छक्के

3. रोहित शर्मा (भारत) – 34 छक्के

4. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 31 छक्के

5. ब्रेंडन मैक्कुलम (न्यूजीलैंड) – 29 छक्के

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp