राउंडग्लास पंजाब ने गोकुलम केरला को हराया

Ads

राउंडग्लास पंजाब ने गोकुलम केरला को हराया

  •  
  • Publish Date - February 9, 2023 / 09:57 PM IST,
    Updated On - February 9, 2023 / 09:57 PM IST

कोझिकोड, नौ फरवरी ( भाषा ) राउंडग्लास पंजाब ने आई लीग फुटबॉल में बृहस्पतिवार को गोकुलम केरला को 2 . 1 से हरा दिया ।

गोकुलम के पवन कुमार ने 42वें मिनट में आत्मघाती गोल दागा । इसके बाद लुका मासेन ने 70वें मिनट में बढत दुगुनी कर दी । गोकुलम के लिये 74वें मिनट में फरशाद नूर ने गोल किया ।

केरल की टीम इंजुरी स्टॉपेज टाइम में बराबरी का गोल कर लेती लेकिन उनके स्पेनिश फॉरवर्ड सर्जियो मेंडिगुशिया ने आसान मौका गंवा दिया ।

अब पंजाब और श्रीनिधि डेक्कन के 16 मैचों के बाद 34 अंक हैं ।

एक अन्य मैच में मेजबान आइजोल एफसी ने राजस्थान युनाइटेड को 2 . 1 से हराया ।

भाषा मोना आनन्द

आनन्द