समय से पहले बायर्न के सीईओ का पद छोड़ेंगे रूमेनिगे, काह्न लेंगे जगह

Ads

समय से पहले बायर्न के सीईओ का पद छोड़ेंगे रूमेनिगे, काह्न लेंगे जगह

  •  
  • Publish Date - June 1, 2021 / 11:45 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:51 PM IST

म्यूनिख, एक जून (एपी) बायर्न म्यूनिख के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कार्ल-हेंज रूमेनिगे पूर्व निर्धारित योजना से छह महीने पहले अपना पद छोड़ेंगे और पूर्व महान गोलकीपर ओलिवर काह्न उनकी जगह लेंगे।

बायर्न ने मंगलवार को बयान में कहा कि रूमेनिगे ने पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार 31 दिसंबर की जगह 30 जून को अपना पद छोड़ने का आग्रह किया है।

पैंसठ साल के रूमेनिगे ने कहा, ‘‘यह रणनीतिक रूप से सबसे संवेदनशील और तार्किक समय है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वित्तीय वर्ष का अंत हो रहा है और साथ ही नई कोचिंग टीम के साथ नए चरण की शुरुआत हो रही है। नया सत्र शुरुआत से ही सीईओ के रूप में ओलिवर काह्न की जिम्मेदारी होनी चाहिए।’’

नए सत्र में बायर्न के कोच की जिम्मेदारी लेपजिग के पूर्व कोच जूलियन नेगल्समैन निभाएंगे। नेगल्समैन हेंसी फ्लिक की जगह लेंगे जिन्होंने बायर्न को लगातार दो बुंदेसलीगा खिताब दिलाए और यूरोपीय चैंपियनशिप के बाद जर्मनी की राष्ट्रीय टीम के कोच की जिम्मेदारी निभाएंगे।

एपी सुधीर आनन्द

आनन्द