रसेल और सॉल्ट के अर्धशतक, केकेआर ने बनाये सात विकेट पर 208 रन

रसेल और सॉल्ट के अर्धशतक, केकेआर ने बनाये सात विकेट पर 208 रन

रसेल और सॉल्ट के अर्धशतक, केकेआर ने बनाये सात विकेट पर 208 रन
Modified Date: March 23, 2024 / 09:21 pm IST
Published Date: March 23, 2024 9:21 pm IST

कोलकाता, 23 मार्च (भाषा) कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आंद्रे रसेल (नाबाद 64) के आक्रामक और विकेटकीपर बल्लेबाज फिल सॉल्ट (54 रन) के संयमित अर्धशतक से शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सात विकेट पर 208 रन बनाये।

रमनदीप सिंह ने 35 रन और रिंकू सिंह ने 23 रन का योगदान दिया।

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए टी नटराजन ने तीन जबकि मयंक मार्कंडेय ने दो विकेट लिये।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में