अंडर 17 दोस्ताना महिला फुटबॉल मैच में रूस से 0 . 3 से हारी भारतीय टीम

Ads

अंडर 17 दोस्ताना महिला फुटबॉल मैच में रूस से 0 . 3 से हारी भारतीय टीम

  •  
  • Publish Date - April 14, 2026 / 07:29 PM IST,
    Updated On - April 14, 2026 / 07:29 PM IST

सोच्चि (रूस), 14 अप्रैल (भाषा) भारत की अंडर 17 महिला फुटबॉल टीम मंगलवार को तीन मैत्री मैचों के दूसरे मैच में रूस से 0 . 3 से हार गई ।

रूस के लिये मालेरिया मेनियेलोवा ने 49वें और 52वें मिनट में गोल किये जबकि सोफिया स्वियात्नाया ने 18वें मिनट में पहला गोल दागा ।

इटली की पामेला कोंटी की कोचिंग में भारतीय टीम इन तीन मैचों के जरिये अगले महीने चीन में होने वाले एएफसी अंडर 17 महिला एशियाई कप की तैयारी कर रही है ।

पहले मैच में रूस ने 4 . 0 से जीत दर्ज की थी ।

तीसरा मैच 17 अप्रैल को खेला जायेगा ।

भाषा मोना

मोना