रूस की डारिया कास्तकिना को सान जोस ओपन का खिताब

Ads

रूस की डारिया कास्तकिना को सान जोस ओपन का खिताब

  •  
  • Publish Date - August 8, 2022 / 10:55 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:53 PM IST

सान जोस, आठ अगस्त (एपी) रूस की टेनिस खिलाड़ी डारिया कास्तकिना ने पहला सेट टाईब्रेकर में गंवाने के बाद शानदार वापसी करके यहां मुबाडाला सिलिकॉन वैली क्लासिक सान जोस ओपन में महिला एकल का खिताब जीता।

कास्तकिना ने फाइनल में अमेरिका की गैर वरीयता प्राप्त शेल्बी रोजर्स को 6-7 (2), 6-1, 6-2 से हराया।

सातवीं वरीयता प्राप्त कास्तकिना ने पहला सेट टाईब्रेकर में गंवाने के बाद तुरंत ही अपनी लय हासिल कर लिया और फिर रोजर्स को कोई मौका नहीं दिया।

इससे पहले के महिला युगल फाइनल में शू यिफान और यांग झाओशुआन की चौथी वरीयता प्राप्त चीनी जोड़ी ने जापान की शुको आओयामा और ताइवान की चान हाओ चिंग की गैर वरीयता प्राप्त जोड़ी को 7-5, 6-0 से हराकर खिताब जीता।

एपी पंत

पंत

शीर्ष 5 समाचार