साजन ने पुरुष 200 मीटर बटरफ्लाई फाइनल के लिए क्वालीफाई किया

Ads

साजन ने पुरुष 200 मीटर बटरफ्लाई फाइनल के लिए क्वालीफाई किया

  •  
  • Publish Date - July 27, 2026 / 03:39 PM IST,
    Updated On - July 27, 2026 / 03:39 PM IST

ग्लास्गो, 27 जुलाई (भाषा) दो बार के ओलंपियन भारतीय तैराक साजन प्रकाश ने सोमवार को यहां एक मिनट 58.59 सेकेंड के समय के साथ अपनी हीट (शुरुआती दौर) में दूसरे स्थान पर रहते हुए राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई।

स्कॉटलैंड के डंकन स्कॉट एक मिनट 58.29 सेकेंड के साथ समय के साथ शीर्ष पर रहे।

साजन एक मिनट 57.09 सेकेंड के अपने निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से पीछे रहे।

इस 31 वर्षीय भारतीय ने इसी साल सिंगापुर राष्ट्रीय आयु वर्ग तैराकी चैंपियनशिप में एक मिनट 57.09 सेकेंड का अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।

भाषा सुधीर पंत

पंत