सक्कारी पार्मा ओपन के क्वार्टर फाइनल में, स्टीफन्स बाहर

Ads

सक्कारी पार्मा ओपन के क्वार्टर फाइनल में, स्टीफन्स बाहर

  •  
  • Publish Date - September 29, 2022 / 10:26 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:00 PM IST

पार्मा, 29 सितंबर (एपी) शीर्ष वरीयता प्राप्त मारिया सक्कारी ने तीन सेट तक चले मैच में अरांत्सा रस को 3-6, 6-2, 6-3 से हराकर पार्मा लेडीज ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

सक्कारी अमेरिकी ओपन के दूसरे दौर में हारने के बाद पहली बार किसी टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है। यूनान की इस खिलाड़ी का अगला मुकाबला बेल्जियम की मैरीना जानेवस्का से होगा, जिन्होंने डालमा गल्फी को 6-1, 6-3 से शिकस्त दी।

अमेरिका की चौथी वरीयता प्राप्त और 2017 की अमेरिकी ओपन चैंपियन स्लोएन स्टीफंस को डंका कोविनिच से 7-5, 2-6, 7-5 से हार का सामना करना पड़ा।

कोविनिच क्वार्टर फाइनल में जैसमीन पाओलिनी से भिड़ेगी जिन्होंने हमवतन इटली की एलिसाबेटा कोकियारेटो को 4-6, 6-3, 6-4 से हराया।

अमेरिका की लॉरेन डेविस ने सारा सोरिब्स टोरमो को 3-6, 6-4, 7-5 से से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई जहां उनका मुकाबला मिस्र की मेयर शेरिफ से होगा जिन्होंने सिमोना वाल्टर्ट को 6-3, 7-6 (1) पराजित किया।

रोमानिया की तीसरी वरीयता प्राप्त इरिना कामेलिया बेगू ने इटली की मटिल्डे पाओलेटी को 6-4, 6-4 से जबकि छठी वरीयता प्राप्त एना बोगडान ने अन्ना करोलिना शमीडलोवा को 6-2, 3-6, 6-3 से हराया।

एपी पंत

पंत

ताजा खबर