पाकिस्तान के आबिद अली को महज 80 सेकंड में शिकस्त देकर संग्राम बने ‘स्ट्राइक एशिया’ चैंपियन

पाकिस्तान के आबिद अली को महज 80 सेकंड में शिकस्त देकर संग्राम बने ‘स्ट्राइक एशिया’ चैंपियन

पाकिस्तान के आबिद अली को महज 80 सेकंड में शिकस्त देकर संग्राम बने ‘स्ट्राइक एशिया’ चैंपियन
Modified Date: July 19, 2026 / 09:00 pm IST
Published Date: July 19, 2026 9:00 pm IST

कुआलालंपुर (मलेशिया), 19 जुलाई (भाषा) भारत के दिग्गज पहलवान और मिश्रित मार्शल आर्ट्स (एमएमए) खिलाड़ी संग्राम सिंह ने पाकिस्तान के मोहम्मद आबिद अली को महज एक मिनट 20 सेकंड में नॉकआउट करते हुए ‘स्ट्राइक एशिया’ चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया।

भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बहुचर्चित मुकाबले में संग्राम शुरुआत से ही पूरी तरह आक्रामक नजर आए। उन्होंने पहले ही दौर में सटीक और दमदार प्रहारों से आबिद अली को संभलने का कोई मौका नहीं दिया।

उन्होंने केवल 80 सेकंड में मुकाबला समाप्त कर खिताब जीतने के साथ एमएमए में अपने अपराजित पेशेवर रिकॉर्ड को भी बरकरार रखा।

संग्राम ने खिताब जीतने के बाद कहा, ‘‘यह जीत मेरे देश भारत के 147 करोड़ देशवासियों को समर्पित है। जब भी मैं मुकाबले के लिए उतरता हूं तो मेरे साथ पूरे देश की उम्मीदें और तिरंगे का सम्मान होता है। यह खिताब भारत माता को समर्पित है।’

उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य आगे भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना है।

संग्राम इससे पहले भी पाकिस्तान के अली रजा नासिर, ट्यूनीशिया के हाकिम त्राबेलसी और फ्रांस के फ्लोरियन कूडियर जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को पराजित कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध कर चुके हैं।

भाषा आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में