Jantar-Mantar Student Hunger Strike News: खत्म हुआ AISA छात्रों का अनशन, स्टूडेंट्स ने मानी दिग्गज हस्तियों की बात, 23 दिन से बैठे थे भूख हड़ताल पर

Jantar-Mantar Student Hunger Strike News: 23 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे आइसा (AISA) के तीन छात्रों ने आखिरकार अपना अनशन खत्म कर दिया है।

Jantar-Mantar Student Hunger Strike News: खत्म हुआ AISA छात्रों का अनशन, स्टूडेंट्स ने मानी दिग्गज हस्तियों की बात, 23 दिन से बैठे थे भूख हड़ताल पर

Jantar-Mantar Student Hunger Strike News/Image Credit: AI

Modified Date: July 20, 2026 / 12:29 pm IST
Published Date: July 20, 2026 12:26 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर धरना प्रदर्शन जारी है।
  • 23 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे AISA के तीन छात्रों ने आखिरकार अपना अनशन खत्म कर दिया है।
  • नेहा, मनीष और आमीन ने दिग्गज हस्तियों की अपील के बाद अनशन खत्म करने का फैसला किया।

Jantar-Mantar Student Hunger Strike News: नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर धरना प्रदर्शन जारी है। वहीं जंतर-मंतर ओर 23 दिनों से आइसा (AISA) के तीन छात्र आमरण अनशन पर बैठे थे। वहीं अब आइसा (AISA) के तीन छात्रों से जुड़ीं एक बड़ी और अच्छी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल, 23 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे आइसा (AISA) के तीन छात्रों ने आखिरकार अपना अनशन खत्म कर दिया है। छात्र नेहा, मनीष और आमीन ने दिग्गज हस्तियों की अपील के बाद अनशन खत्म करने का फैसला किया।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल है ये दिग्गज हस्तियां

दिग्गज हस्तियों के इस प्रतिनिधिमंडल में एक्ट्रेस शबाना आजमी, एक्टर प्रकाश राज, सांसद मनोज झा, राजाराम सिंह, अमरा राम के साथ-साथ डॉ. योगेंद्र यादव, वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण और प्रोफेसर अतुल सूद शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने छात्रों को जूस पिलाकर अनशन खत्म करवाया और उनका हौसला बढ़ाया। (Jantar-Mantar Student Hunger Strike News) डॉ. योगेंद्र यादव ने कहा, ‘ये भूख हड़ताल का टूटना नहीं है, बल्कि संघर्ष के इस रूप का खात्मा है।’ आइसा की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, छात्र अब आंदोलन के अगले चरणों की रणनीति तैयार करेंगे।

‘जेन-जी के लिए अच्छा करने में पूरी तरह नाकाम रहे’

Jantar-Mantar Student Hunger Strike News: वहीं, सांसद डॉ. मनोज झा ने छात्रों की तारीफ करते हुए कहा, ‘आपने जो हासिल किया है वो बहुत बड़ा है। इस आंदोलन ने सरकार को हर मोर्चे पर बेनकाब कर दिया है।’ इस मौके पर शबाना आजमी इमोशनल नजर आईं। उन्होंने कहा, ‘एक पीढ़ी के रूप में हम अपनी ‘जेन-जी’ के लिए अच्छा करने में पूरी तरह नाकाम रहे हैं, लेकिन आप लोगों ने हम सभी को आगे का रास्ता दिखाया है।’

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.