Parliament Session Today Live: पहले ही दिन हंगामे की भेंट चढ़ा सदन, विपक्ष के शोर-शराबे के बीच 12 बजे तक स्थगित हुई कार्यवाही
Parliament Session Today Live: पहले ही दिन हंगामे की भेंट चढ़ा सदन, विपक्ष के शोर-शराबे के बीच 12 बजे तक स्थगित हुई कार्यवाही
Parliament Session Today Live | Photo Credit: AI
- संसद में पहले दिन ही बवाल
- विपक्ष ने सदन में उठाया राम मंदिर चंदा चोरी मुद्दा
- लोकसभा कार्यवाही स्थगित
नई दिल्ली: Parliament Session Today Live आज से संसद में दोनों सदानों का आगाज हो चुका है। सदन की कार्यवाही के पहले दिन राष्ट्रगान के साथ शुरू हुई। जिसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने सदन के पूर्व सदस्यों के निधन की सूचना दी और सदन की ओर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। वहीं, राज्यसभा में कार्यवाही शुरू होते ही उच्च सदन के लिए नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई गई। जिसके बाद विपक्षी दलों ने अयोध्या राम मंदिर में चंदा चोरी का मुद्दा उठाया। इस मुद्दे पर सदन में जमकर हंगामा देखने को मिला है। चंदा चोरी के मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष दलों ने जमकर नारेबाजी की। जोरदार हंगामे के बीच प्रश्नकाल नहीं चल सका और कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
राम मंदिर चंदा चोरी के मुद्दे पर जोरदार हंगामा
Parliament Session Today Live लोकसभा में विपक्षी दलों ने अयोध्या राम मंदिर में चंदा चोरी का मुद्दा उठाया। विपक्षी दलों ने चंदा चोरी के मुद्दे पर लोकसभा में विपक्षी दलों के सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया। प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों के सदस्य वेल में आ गए और चंदा चोरी के मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। विपक्षी दलों के सदस्य चंदा चोरी के मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे हैं। तख्तियां लहरा रहे हैं।
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित
विपक्षी सदस्यों की जोरदार नारेबाजी और हंगामे के बीच स्पीकर ओम बिरला ने कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी। स्पीकर ने कहा कि आप सदन नहीं चलाना चाहते। आप चर्चा नहीं चाहते। सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित की जाती है।
#WATCH | Lok Sabha adjourned to meet again at 12 Noon today.
Amidst protest by opposition MPs over various issues, Speaker Om Birla said, “Please remain seated. Cooperate in running the House.”
(Source: Sansad TV) pic.twitter.com/WcgvCRfmYN
— ANI (@ANI) July 20, 2026
इन्हें भी पढें:-
- FIFA World Cup 2026 Final Highlights: मेस्सी का सपना टूटा, अर्जेंटीना को हराकर बना विश्व चैम्पियन बना स्पेन, ये दिग्गज रहा मैच का हीरो
- IND vs ENG 3rd ODI Highlights: लॉर्ड्स में टीम इंडिया की करारी हार, काम नहीं आई हिटमैन की पारी, इंग्लैंड ने इतने रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
- MP BJYM District President List: MP के इन जिलों में नए भाजयुमो अध्यक्षों का ऐलान, 6 जिलों के महामंत्री भी घोषित, जानिए कहां-किसे मिली कमान

Facebook


